शिविर में लाभान्वित हुए रोगी
भीलवाड़ा|भारत विकासपरिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा रविवार को शास्त्रीनगर स्थित भारत विकास परिषद भवन पर निशुल्क मधुमेह-घुटना दर्द दवा का वितरण किया गया। शाखा के पारस बोहरा ने बताया कि शिविर में जांच के बाद 32 मधुमेह रोगियों को निशुल्क एक माह की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से निर्मित दवा दी गई।