पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू भगाओ काढ़ा वितरण जारी

स्वाइन फ्लू भगाओ काढ़ा वितरण जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा|भारत विकासपरिषद विवेकानंद एवं काशीपुरा, वकील कॉलोनी माहेश्वरी क्षेत्रिय सभा द्वारा आमजन को स्वाइन फ्लू से बचाने के लिए रोज सुबह साढ़े छह से आठ बजे तक काशीपुरी-वकील कॉलोनी माहेश्वरी भवन में निशुल्क काढ़ा वितरण किया जा रहा है। शाखा के पारस बोहरा ने बताया कि वैद्य रोशनलाल द्वारा निर्मित काढ़ा रविवार को जूनावास क्षेत्र में घर-घर जाकर वितरित किया गया। भाविप की अन्य शाखाओं में भी काढ़ा भेजा गया।