पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं संगठित होकर जताएं हक

महिलाएं संगठित होकर जताएं हक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिकविकास के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। महिलाएं संगठित होकर हक जताए। यह बात रविवार को स्वयंसेवी संगठन कदस मानव विकास केंद्र द्वारा सामुदायिक भवन सांगानेरी गेट पर आयोजित छह दिवसीय महिला नेतृत्व विकास प्रशिक्षण के शुभारंभ पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उमर दराज पठान ने कही।

केंद्र के परियोजना समन्वयक मदन कीर ने बताया कि कदस द्वारा केंद्र सरकार के अल्प संख्यक मामलात मंत्रालय के सहयोग से चलाई जा रही नई रोशनी अल्पसंख्यक महिला नेतृत्व विकास परियोजना के तहत प्रशिक्षण के पहले दिन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र की अनुराधा तोलंबिया ने महिला नेतृत्व वंदना चौहान ने जीवन कौशल शिक्षा के बारे में बताया। समन्वयक ने परियोजना के उद्देश्य एवं गतिविधियां बताई। सामुदायिक भवन में तीसरे चौथे बेच में गुलअलीनगरी गुलजार नगर से 25-25 महिलाएं भाग ले रही है।