बेटियों को मिलेगा सबसे अधिक ब्याज
बेटियोंके लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही शुरु की गई सुकन्या समृद्धि खाता योजना में बेटियों को सबसे अधिक 9.1 की दर से ब्याज मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के जन्म, शिक्षा, समान पालन-पोषण के लिए उन्मुक्त सोच विकसित करने के लिए यह योजना शुरु की है। डाक अधीक्षक आरएस शक्तावत के अनुसार, जन्म से दस साल तक की बालिकाओं के नाम से यह खाता उसके अभिभावकों द्वारा डाकघरों या वाणिज्यिक बैंकों में खोले जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत खुलने वाला यह खाता कम से कम एक हजार की राशि से चालू किया जा सकेगा। बेटियों की उच्च शिक्षा और उनके विवाह के लिए सरकार द्वारा शुरु की गई यह लघु बचत योजना की सुविधा दो बेटियों के लिए ही है। लेकिन पहली बेटी के बाद जुड़वां बेटियां पैदा होती है तो तीसरी बेटी को भी यह लाभ मिलेगा। इस खाते में हर साल कम से कम एक हजार तथा अधिकतम डेढ़ लाख रुपए जा कराए जा सकते हैं।
^बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जाएंगे। इस योजना में बेटियों को सबसे अधिक ब्याज देय होगा। समाज के हर वर्ग के लिए यह योजना उपयोगी रहेगी। आरएसशक्तावत, डाक अधीक्षक
निकाल सकते हैं आधी राशि
बालिकाकी आयु 18 साल की होने पर उसकी उच्च शिक्षा के लिए अथवा उसकी विवाह आदि जरुरतों के लिए जमा राशि में से आधी राशि निकाली जा सकेगी।
पोस्टमैनभी करेंगे इस योजना का प्रचार
पोस्टमैनभी डाक वितरण के दौरान प्रत्येक घर में इस योजना की जानकारी प्रदान करेंगे। काउंटर पर कार्यरत डाक सहायक को भी इस योजना की जानकारी उपभोक्ता को देने के लिए कहा गया है।