- Hindi News
- 26वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 16 से 22 फरवरी तक
26वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 16 से 22 फरवरी तक
परिवहनविभाग 16 से 22 फरवरी तक 26वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाएगा। सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए हर वर्ष जनवरी में सप्ताह मनाया जाता है, पर इस बार पंचायत चुनाव के कारण यह सप्ताह फरवरी में मनाया जा रहा है। सप्ताह के दौरान परिवहन विभाग प्रदर्शनी, बैनर, पोस्टर फ्लेक्स लगाकर यातायात नियमों की जानकारी देगा। जिला परिवहन अधिकारी जनार्दन आचार्य के अनुसार विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। सप्ताह के दौरान साप्ताहिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सड़क सुरक्षा नियम एवं जानकारी के संबंध में कार्यशाला, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होगी। कैंप लगा वाहन चालकों का मेडिकल कराया जाएगा।