- Hindi News
- रोलबॉल नेशनल उपविजेता टीम सदस्यों का स्वागत
रोलबॉल नेशनल उपविजेता टीम सदस्यों का स्वागत
भीलवाड़ा |जम्मूके कटवा में हुई नेशनल रोलबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन पर राजस्थान की टीम उपविजेता रही। पिंक बैरवा, करिश्मा शर्मा ने इसमें अहम भूमिका निभाई। भीलवाड़ा पहुंचने पर इनका स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर सेमुमा गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल चित्रा भार्गव, भावना, तारा बैरवा आदि की अगुवाई में खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।