हाइवे पर तीन वाहन भिड़े, तीन घायल
कंवलियास |फोरलेन पर सोमवार सुबह तीन वाहन भिड़ गए। हादसे में दूल्हा-दुल्हन को मामूली चोट आई। वहीं एक ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। चालक को रायला अस्पताल ले जाया गया। भीलवाड़ा-अजमेर हाइवे पर सुबह कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दूल्हा दुल्हन सवार थे। दोनों को मामूली चोटें आई। दोनों को दूसरी कार से रवाना कर दिया गया। टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सीमेंट की टंकियां भरी थी। हादसे में ट्रैक्टर चालक शब्बीर घायल हो गया। जिसे हाइवे एंबुलेंस से रायला अस्पताल ले जाया गया।