पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध केबल संचालन करने पर दो गिरफ्तार, उपकरण जब्त

अवैध केबल संचालन करने पर दो गिरफ्तार, उपकरण जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा |पेचैनल का पैसा दिए बगैर केबल के माध्यम से अवैध रूप से विभिन्न चैनल्स का प्रसारण किए जाने की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने दो केबल संचालकों के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।

एएसआई सिराजुद्दीन ने बताया कि प्राइम प्रॉडक्शन कंपनी के प्रतिनिधि मनोजकुमार ने सुभाषनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि देवरिया बालाजी रोड पथिक नगर स्थित दो केबल संचालक बिना पैसा दिए पे चैनल्स का अवैध केबल से प्रसारण कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों जगह दबिश दी। पुलिस ने देवरिया बालाजी रोड पर संजय कॉलोनी के जगदीश पुत्र शंकरलाल माली के श्रीमाली केबल कार्यालय पर दबिश देकर डीटीएच, सीपीयू, एलसीडी, टीवी, ट्रांसमीटर, पावर सप्लाई, एंप्लीफायर, चार डीटीएच, एक की-पेड, चार डायरेक्ट कार्ड करीब 387 कलेक्शन कार्ड जब्त कर उसे धोखाधड़ी कॉपीराइट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पथिक नगर स्थित गोस्वामी केबल कार्यालय पर दबिश देकर चार एंप्लीफायर, 46 मोड्यूलेटर, दो पावर सप्लाई मशीन, एक ट्रांसमीटर, एक टीवी, 64 रिसीवर, 70 सीडी, 85 कलेक्शन कार्ड, सात डीवीडी, 20 सन डायरेक्ट डीटीएच कार्ड आदि जब्त कर कर्मचारी आबिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।