- Hindi News
- उपदेशों की बजाय वास्तविकता में काम करें: भट्ट
उपदेशों की बजाय वास्तविकता में काम करें: भट्ट
माणिक्यलाल वर्मा गवर्नमेंट बॉयज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का दो दिवसीय संभाग सम्मेलन सोमवार से शुरू हुआ। उदघाटन सत्र में शिक्षाविद् डॉ.श्यामसुंदर भट्ट ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। वे उपदेशों की बजाय वास्तविकता में काम करें तो हमें किसी दूसरे देश के सहयोग की जरूरत नहीं है। कथनी और करनी का अंतर खत्म कर कार्यक्रम अधिकारी किसी के भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से प्रायोजित सम्मेलन में संयोजक डॉ.मनीष रंजन ने रूपरेखा बताई। पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने पर्यावरण की दशा और दिशा पर प्रकाश डाला। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.रोशनलाल पितलिया ने पर्यावरण के पांच पी यानी पेड़, पक्षी, पानी, पवन, पृथ्वी और प्रकृति के बारे में बताया। यूनेस्को के प्रभारी श्याम बनवाड़ी, प्राचार्य बीएल मालवीय, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड ने भी विचार व्यक्त किए। बौद्धिक सत्र में डॉ.बीएल छीपा ने स्वाइन फ्लू के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान किया।