आस्था से करें भगवत प्राप्ति: आनंद
भीलवाड़ा|आस्था विश्वासके साथ भगवत प्राप्ति करना बहुत आवश्यक है। यह विचार तिलक नगर बगता बाबा आश्रम में आयोजित की जा रही श्री मद भागवत कथा के दौरान व्यासपीठ से आनंद महाराज ने सोमवार को व्यक्त किए। महाराज श्री ने कथा के छठवें दिन श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह सहित अन्य प्रसंगों पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन में 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन जीया। आयोजन समिति के ज्ञान मल खटीक ने बताया कि कथा दोपहर एक से शाम पांच बजे तक हो रही है।