- Hindi News
- कांग्रेसियों को सदस्य बनाने में रहा है जोर
कांग्रेसियों को सदस्य बनाने में रहा है जोर
विधानसभा,लोकसभा, छात्रसंघ और अब नगर निकाय चुनावों में हुई करारी हार के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों को अब सदस्य बनाने में जोर रहा है। शायद इसीलिए जिला कांग्रेस ने सदस्यता का टारगेट बढ़ाया नहीं और पिछली बार जितना ही 60 हजार सदस्यों का टारगेट रखा है।
निराशा भरे समय में कांग्रेसियों को यह भी डर सता रहा है कि पुराने सदस्यों का नवीनीकरण होना छूट गया और नए सदस्य नहीं बने तो 60 हजार का टारगेट भी पूरा कर पाएंगे या नहीं। कांग्रेस पदाधिकारी भी अंदर ही अंदर ये स्वीकार कर रहे हैं कि कांग्रेस के सदस्य बनने में कोई उत्साहजनक माहौल नहीं है। एक ओर भाजपा मिस कॉल देकर सदस्य बनवा रही है दूसरी ओर कांग्रेस के पदाधिकारी जब पांच-पांच रुपए सदस्यता शुल्क वाली डायरियां लोगों के पास लेकर जा रहे हैं तो उन्हें लोगों में उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है।
^पिछली बार 60 हजार सदस्य थे और इस बार भी 60 हजार सदस्य बनाएंगे। हर बूथ में 25 से 50 सदस्य बनाने का टारगेट दिया है। इस बार सभी क्रियाशील सदस्य होंगे। 15 दिसंबर के बाद ब्लॉकों की मीटिंग कर सदस्यता अभियान की डायरियां इकट्ठी करेंगे। अभी तक जमा हुई डायरियों के मुताबिक जिले में करीब चार हजार सदस्य बने हैं। -अनिलडांगी, जिलाध्यक्ष,कांग्रेस
जयपुर से भी ले आए डायरियां
सदस्यताअभियान की डायरियां कई कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भी ले आए। इसलिए अभी यह भी स्पष्ट नहीं कि जिले में कितने कार्यकर्ताओं के पास सदस्यता अभियान की कितनी डायरियां हैं। हालांकि पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश कार्यालय से डायरियां पर रोक नहीं थी।
नहींचलेंगे फर्जी
कांग्रेसने इस बार सदस्यता अभियान में दो नए नियम बनाए हैं। फॉर्म में सदस्य का पासपोर्ट साइज फोटो लगाने के साथ-साथ उसमें यह भी बताना होगा कि उसका मकान किस बूथ के क्षेत्र में हैं। केवल नाम के आधार पर सदस्यता फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा।
अभी तक 4 हजार सदस्य की सूचना आई
जिलाकांग्रेस ने सदस्य बनाने के लिए ब्लॉक के अनुसार डायरियां बांटी थीं। अभी तक जिला कांग्रेस को जमा हुई डायरियों के मुताबिक करीब चार हजार सदस्य बने हैं। अभियान समाप्त में 20 दिन शेष हैं लेकिन अभी तक ब्लॉकों से प्रोग्रेस रिपोर्ट जिला कांग्रेस को नहीं मिली।
नहींहुई समीक्षा मीटिंग
कांग्रेसके सदस्यता अभियान को लेकर शुरुआत अभी एक भी बार समीक्षा