नहीं भेजी बंधक श्रमिकों की रिपोर्ट
भीलवाड़ा. जिलेके ग्राम पंचायत क्षेत्रों में घरेलू नौकर अन्य बंधक श्रमिकों के संबंध में सभी बीडीओ से रिपोर्ट मांगी गई परंतु एक बीडीओ ने ही भेजी। इस पर कलेक्टर ने जिला परिषद सीईओ रामपाल शर्मा को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया था कि सभी पंचायतों से सूचना मांगी थी कि वहां कितने श्रमिक हैं उन्हें चिन्हित कर सूची भेजें। आदेश के बावजूद केवल सहाड़ा बीडीओ ने सूचना भेजी है। बाकी बीडीओ ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगकर बंधक श्रमिकों की रिपोर्ट भेजें।