पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुएं में गिरी लोमड़ी, खाट को झूला बनाकर निकाला

कुएं में गिरी लोमड़ी, खाट को झूला बनाकर निकाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा। चंद्रशेखर आजादनगर में 25 फीट गहरे कुएं में गिरी लोमड़ी और समीप के आरजिया में कुएं में गिरी नीलगाय को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया। सीएस आजाद नगर के लोगों ने रविवार सुबह 11 बजे कुएं में लोमड़ी को देखा तो वन विभाग को सूचना दी।
वनपाल भंवर बारेठ की अगुवाई में सात कर्मचारियों की टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत से निकाल दिया। लोमड़ी कुएं में उभरे पत्थर पर चढ़ी हुई थी। उसे निकालने के लिए रस्से से खाट बांधकर कुएं में उतारा। फिर वनरक्षक बालकृष्ण वैष्णव शिवकुमार धोबी अंदर उतरे। उसकी आंखों पर टॉवल फेंकने के बाद दबोचने की कोशिश की। इस दौरान वह आक्रामक भी हुई लेकिन गार्ड उसे फंदे से बाहर निकालकर पास ही जंगल में छोड़ दिया गया।
इधर, सुबह भी आरजिया नर्सरी में एक नीलगाय कुएं में जा गिरी। इसे भी ढाई घंटे की मेहनत के बाद बाहर निकाल लिया गया।
खबरें और भी हैं...