छात्रवृित्त के आवेदन अब 29 तक कर सकेंगे
भीलवाड़ा | उत्तरमेट्रिक छात्रवृित्त के लिए आवेदन 29 फरवरी तक कर सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गिरीश भटनागर ने बताया कि योग्य छात्र विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन आवेदनों की ऑनलाइन की जांच कर शिक्षण संस्थानों के मार्फत विभाग में भेजने होंगे।