जश्न- - कादरीयत कांफ्रेंस 20 को
भीलवाड़ा| फेजगुलअली ग्रुप गुल नगरी की ओर से जश्ने कादरियत कांफ्रेंस 20 फरवरी को होगी। आयोज से जुड़े रफीक उवेसी ने बताया कि कादरी उवेसी तकरीर करेंगे। इसके साथ ही इंग्लैंड से मुफ्ती मोहम्मद अहमद उवेसी, बरेली से मुफ्ती मोहम्मद सेफ रजा कोलकाता के शादाब पैकर भी तशरीफ लाएंगे। ग्रुप के शाहिद एनएमसी ने बताया कि शनिवार इशां की नमाज के बाद प्रोग्राम शुरू होगा।