पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी महिला का अपहर्ता गिरफ्तार

आदिवासी महिला का अपहर्ता गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. आदिवासीमहिला को अगवा कर मकान में बंधक बना ज्यादती कर गहने छीनने का आरोपी नाथू पुत्र पुरा रावत मीणा सोमवार को पकड़ा गया। पुलिस ने नाथू को उदयपुर जिले के पाटला कुड़ी स्थित घर से यहां कोतवाली लाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मुकदमे में यह तीसरी गिरफ्तारी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर को कांवाखेड़ा में नारायणी बलाई के घर से इस आदिवासी महिला को मुक्त कराया गया था। यह कार्रवाई क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की। मुक्त होने के बाद पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि वह उदयपुर जिले की रहने वाली है। फतहपुरा और तुला के बीच सात दिन पहले नाथू मिला, जो उसे जबरन बाइक पर बैठाकर यहां ले आया। नाथू ने उसे कांवाखेड़ा में नारायणी के घर में बंधक बना दो दिन ज्यादती की और गहने छीन लिए। इसके बाद नाथू वहां से चला गया। नारायणी ने एक अन्य व्यक्ति से पीड़िता के साथ ज्यादती कराने की कोशिश मारपीट की थी। पुलिस ने नारायणी एक अन्य आरोपी मंशाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। नाथू फरार था, जिसे सोमवार को उसके घर से पकड़ा। आरोपी ने अपहरण में काम ली गई बाइक किसी और की बताई है।