जिला अभिभाषक संस्था के चुनाव स्थगित
{1251 मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
जिलाअभिभाषक संस्था के 22 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। संस्था अध्यक्ष मोहम्मद फरजन ने सोमवार को इस आशय की सूचना जारी की। जिला बार के चुनाव हाइकोर्ट के आदेश पर पूरे प्रदेश में एकसाथ कराए जा रहे हैं। अध्यक्ष फरजन, सचिव राजेश शर्मा और उपाध्यक्ष सुनील कुमार पारीक के हस्ताक्षरों से जारी सूचना में कहा गया है कि कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार 6 दिसंबर को वर्ष 2015 के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
संगठन को दी बार कौंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) जोधपुर का पत्र और रूल्स 2013 की प्रति अब मिली है। इन रूल्स में वर्णित चुनाव प्रक्रिया एवं नियमावली के कारण वर्तमान स्थिति में 22 दिसंबर तक चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। इसलिए बीसीआर से आगामी दिशानिर्देश प्राप्त होने तक चुनाव स्थगित किए जाते हैं। सूचना प्रसारण के साथ ही कोर्ट परिसर में चर्चा छिड़ गई कि चुनाव प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद उसे रोका जा सकता है या नहीं। संस्था के पूर्व अध्यक्ष के.जी. शर्मा का कहना है कि चुनाव स्थगित करना अवैध है क्योंकि चुनाव प्रक्रिया एकबार शुरू हो चुकी है। अब चुनाव अधिकारी ही इसे रोक सकता है।
जिला अिभभाषक संस्था के चुनाव से पहले सदस्यता नवीनीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया है। नई सूची के अनुसार अब इस चुनाव में 1251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उधर, जिला अिभभाषक संघ अध्यक्ष मोहम्मद फरजन का कहना है कि 14 दिसंबर को जोधपुर में बीसीआर की बैठक बुलाई गई है जिसमें सभी जिला संगठनों के सामने आने वाली परेशानियों के बारे में कोई निर्णय होगा तभी चुनाव की आगामी तारीख तय की जाएगी।