स्वस्थ तन मन के लिए करें योग: बियाणी
भीलवाड़ा. रामधामके निकट माहेश्वरी भवन में काशी पुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी सभा की ओर चलाए जा रहे योग शिविर में योग शिक्षक राजेंद्र बियाणी ने कहा कि योग के माध्यम से तन मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग व्यक्ति को निरोगी रखता है। साथ ही रोग से ग्रसित व्यक्ति भी अगर योग का सहारा ले तो वह रोग मुक्त हो जाता है। उन्होंने इस दौरान श्वसन क्रिया नासिका के लिए नैतिक क्रिया का अभ्यास भी कराया। योग क्लासेज प्रतिदिन सुबह 6.45 से 7.45बजे तक आयोजित किया जा रहा है।