पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीगोद | त्रिवेणीसंगम पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में

बीगोद | त्रिवेणीसंगम पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीगोद | त्रिवेणीसंगम पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में सेवा संघ अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भंवरलाल जोशी की अध्यक्षता में सर्वोदय मेले का आयोजन किया गया। सेवा संघ भवन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। भीलवाड़ा सेवा सदन की छात्र-छात्राओं ने सर्वधर्म प्रार्थना, रामधुनी, भजन-कीर्तन किए। इस अवसर सेवा संघ अध्यक्ष भंवरलाल जोशी ने विद्यार्थियों को गांधी के पद चिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। त्रिवेणी सेवा संघ भवन पर चिकित्सा केंद्र संचालित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ मंत्री शिव कुमार त्रिपाठी, शंकरलाल काबरा, श्यामलाल सोमाणी, भंवरलाल त्रिपाठी, मुनीर लुहार आदि मौजूद थे।

त्रिवेणी संगम पर सर्वोदय मेला आयोजित

खबरें और भी हैं...