- Hindi News
- वरिष्ठजनों को दी आयकर अधिनियम की जानकारी
वरिष्ठजनों को दी आयकर अधिनियम की जानकारी
भीलवाड़ा|वरिष्ठ नागरिकमंच संस्थान की मासिक मीटिंग शनिवार को नेहरू गार्डन रोड पर हुई। मुख्य अतिथि सीए शिव प्रकाश झंवर ने आयकर अधिनियमों की जानकारी दी और सदस्यों की शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराधा सचदेवा ने विभिन्न रोगों के बारे में चर्चा करते हुए उनके निदान की जानकारी दी। स्वाइन फ्लू के लक्षण उपचार की जानकारी भी वरिष्ठ नागरिकों को दी। इससे पूर्व निशुल्क स्वाइन फ्लू निरोधी काढ़ा वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन सदस्यों का स्वागत किया गया जिनका जन्म दिवस फरवरी माह में आता है।