पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटिंग में श्रमिक हितों पर चर्चा

मीटिंग में श्रमिक हितों पर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. मेवाड़टेक्सटाइल मिल के श्रमिकों की शनिवार सुबह श्रमिक संस्था गांधी मजदूर सेवालय में मीटिंग हुई। मीटिंग में श्रमिक हितों पर चर्चा की गई। श्रमिक नेता दीपक व्यास की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में जोधपुर जाकर आए रामकुवांर गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, भंवर गुर्जर ने बताया कि पूर्व अधिवक्ता द्वारा श्रमिकों की मांगों को न्यायाधीश के समक्ष ढंग से नहीं रखने के कारण मजदूरों के हित में सही फैसला नहीं हुआ। अब हाई कोर्ट में श्रमिकों की पैरवी के लिए नया अधिवक्ता नियुक्त किया गया, जिनके समक्ष बकाया मांगे रखी गई। मीटिंग में व्यास ने कार्यकर्ताओं श्रमिकों को सहायतार्थ राशि यूनियन कार्यालय जमा कराने की बात कही। सचिव छीतरमल सेन, फतहलाल हेड़ा, नसरुद्दीन मंसूरी ने भी विचार व्यक्त किए। मीटिंग में महावीर मेवाड़ा, शंभुलाल राव, मेवाराम, चुन्नीलाल कुमावत, गोपाल गुर्जर, श्रवण दरोगा सहित कई श्रमिक उपस्थित थे।