पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत भवन में आग लगाई, रिकार्ड जला

पंचायत भवन में आग लगाई, रिकार्ड जला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा .मोखुंदा ग्रामपंचायत के रेकार्ड रूम का बीती रात अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर आग लगा दी। इससे रेकार्ड जलकर राख हो गया।

रायपुर थाना प्रभारी भज्जुराम गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि को अज्ञात लोगों ने मोखुंदा ग्राम पंचायत के पुराने भवन में प्रवेश किया। वहां चोरों ने रेकार्ड रूम का ताला तोड़ने के बाद उसमें आग लगा दी। इससे वहां रखा 2005 से पूर्व का सरकारी रेकार्ड जल गया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह पंचायत कर्मियों को मिली। इसके बाद सचिव महेशचंद्र तिवाड़ी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।