पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक पर चाकू से हमला

युवक पर चाकू से हमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा .बादल टॉकिजके समीप एक युवक पर शनिवार दोपहर एक अन्य युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू से युवक के सीने पर हल्की चोट आई है। प्रताप नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीआई रामावतार चौधरी ने बताया कि रामनगर निवासी अशरफ पुत्र महबूब शाह शनिवार को बादल टॉकिज के पास खड़ा था। इसी दौरान शानू सिलावट वहां पहुंचा और अशरफ पर चाकू से वार कर दिया। इससे सीने पर चोट लगी। अशरफ ने पुलिस को बताया कि उसने एक प्लॉट का सौदा 50 हजार रुपए में किया था। इसके बाद प्लॉट की लिखा-पढ़ी नहीं करवाई गई। इसे लेकर पिछले दिनों अशरफ ने एक रिपोर्ट थाने में दी थी। इसी विवाद को लेकर शानू ने यह हमला किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।