पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीए स्टूडेंट्स को मिलेगी अब क्वालिटी एजुकेशन

सीए स्टूडेंट्स को मिलेगी अब क्वालिटी एजुकेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से पटेलनगर में बनाए गए आईसीएआई भवन का शनिवार को नेशनल चेयरमैन सीए के. रघु तथा सेंट्रल काउंसिल मेंबर श्याम अग्रवाल ने उद्घाटन किया। करीब दस करोड़ रुपए की लागत से बने इस भवन में सीए स्टूडेंट्स को स्टडी मटेरियल के साथ ही एग्जाम की तैयारी कराई जाएगी।

कार्यक्रम में आईसीएआई के चेयरमैन सीए के. रघु ने कहा कि सीए करने वाले कई स्टूडेंट्स को फैसिलिटी पर्याप्त स्टडी मटेरियल नहीं मिलने से केवल डिग्री ही ले पाते हैं। जबकि जिस हिसाब से कॉरपोरेट एक्ट इंडस्ट्रीज में बदलाव हो रहे हैं उसके अनुरूप शार्प चार्टर्ड अकाउंटेंट की जरूरत है। इसलिए जो भी सीए बने उनकी क्वालिटी सुधार का काम इस भवन में होगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भीलवाड़ा में ही सबसे बड़ा भवन है।

कार्यक्रम को वाइस प्रेसीडेंट सीए मनोज फड़नवीस, सांसद एवं सीए सुभाष बहेड़िया, सीए अनुज गोयल, सीए नीतिश अग्रवाल, मुकेश कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। प्रारंभ में भीलवाड़ा ब्रांच के सीए केसी तातेड़, संदीप सिंघवी, हरीश सुवालका आदि ने स्वागत किया।

भवन बनने से यह होगा फायदा

शहर में सीए की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स अभी कोचिंग इंस्टीट्यूट के भरोसे ही है। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उन्हें इस भवन में पढ़ने की सुविधा रहेगी। करीब दस करोड़ रुपए की लागत से बने इस भवन में एक साथ 600 स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग दी जा सकती है। इसके लिए ऑडिटोरियम भी बनाया है।

पांच लाख सीए की डिमांड: चेयरमैन

आईसीएआई के नेशनल चेयरमैन सीए के. रघु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कॉरपोरेट इंडस्ट्रीज में हो रहे बदलाव जीएसटी से सीए की डिमांड बढ़ने वाली है। अभी देश में करीब पांच लाख सीए की डिमांड है। राजस्थान के सीए की विदेशों में डिमांड है। कई कॉरपोरेट ग्रुप में यहां के सीए काम कर रहे हैं।
सीए रिजल्ट कम रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, अब तक सीए कोर्स में रजिस्ट्रेशन हो रहे थे स्टडी मटेरियल की व्यवस्था नहीं थी। अब इस भवन में स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2016 में सीए कोर्स में भी बदलाव किया जाएगा, इसके लिए ड्राफ्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स केवल कोचिंग इंस्टीट्यूट के भरोसे नहीं रहे इसके लिए आईसीएआई भी स्टूडेंट्स को पूरा सपोर्ट करेगी।