पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर चोरी पकड़ी, 6.68 लाख जुर्माना वसूला

कर चोरी पकड़ी, 6.68 लाख जुर्माना वसूला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्यिक कर विभाग ने शनिवार को कर चोरी पकड़कर 6.68 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। उपायुक्त प्रशासन वाहिद अली ने बताया कि अहमदाबाद से जयपुर जा रही ट्रेवल्स बस में जयपुर ले जाए रहे 10 लाख के मोबाइल बिना बिल के थे। इन पर 2.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला।

भीलवाड़ा लाए बिना बिल के 1.40 लाख रुपए के मोबाइल पर 37 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। दिल्ली से निंबाहेड़ा जा रही ट्रेवल्स से बिना बिल के रेडिमेड बिजली के सामान से 2.61 लाख रुपए जुर्माना और एक अन्य ट्रेवल्स बस में बिना बिल के रेडिमेड कपड़े होने से 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। एक ट्रक में ले जाए जा रहे 60 हजार रुपए के ट्रैक्टर पार्ट्स पर 15 हजार रुपए और एक अन्य ट्रक में 5.50 लाख रुपए के बिना बिल का धागा होने से उस पर 55 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।