पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी का आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

चोरी का आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. न्यूक्लोथ मार्केट स्थित शेयर ब्रोकर के कार्यालय से लैपटॉप चुराकर भागे कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रताप नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी का लैपटॉप भी बरामद हो गया। जांच अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि निशांत चौधरी का न्यू क्लोथ मार्केट में कार्यालय है। उन्होंने एक महीने पहले तिरुपति नगर (इंदौर, मप्र) निवासी भारत उर्फ भरत पुत्र द्वारकाप्रसाद गुप्ता को कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया था। वह शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक कार्यालय में कार्य करता था। भरत 30 जनवरी को चौधरी के कक्ष में रखी टेबल की दराज से नकदी लैपटाप चुरा ले गया। चोरी का पता दो फरवरी को चला। तीन फरवरी को निशांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।