- Hindi News
- पुलिस करती रही इंतजार, परिजन नहीं आए शव लेने
पुलिस करती रही इंतजार, परिजन नहीं आए शव लेने
भीलवाड़ा. मंशागांव की भैरी का शव लेने शनिवार को दूसरे दिन भी परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे। कोटड़ी पुलिस दिनभर परिजनों के इंतजार में अस्पताल में बैठी रही। सहायक उप निरीक्षक कन्हैयालाल के अनुसार मंशा निवासी भवानीशंकर मीणा ने शुक्रवार सुबह बीमारी की हालत में प|ी भैरी भील (20) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया। पति वाहन लाने की बात कहकर अस्पताल से निकल गया, जो लौटकर नहीं आया। ऐसे में पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि भैरी पांच साल पहले से भवानीशंकर के साथ बतौर प|ी रहने लगी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। इस शादी को लेकर भैरी भवानीशंकर के परिजन नाराज थे। इसके चलते शनिवार को दोनों में से किसी के परिजन शव लेने जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। कोटड़ी पुलिस परिजनों का दिनभर अस्पताल में इंतजार करती रही। इस शादी को पांच साल होने से अब मामले की जांच एसडीएम करेंगे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को रविवार को अस्पताल बुलवाया है।