बदल सकते हैं दोनों पार्टी के जिलाध्यक्ष
भीलवाड़ा. भाजपाजिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा के प्रधान चुने के बाद अब पार्टी अध्यक्ष में बदलाव आना तय माना जा रहा है। वे प्रधान बनने के बाद इस पद पर कार्य करने के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, इसलिए पार्टी को उनकी जगह नया नाम तलाशना पड़ेगा। इसी तरह कांग्रेस में भी जिलाध्यक्ष अनिल डांगी के भी जिला परिषद सदस्य चुने जाने के बाद पार्टी में नए नाम पर विचार हो सकता है।