पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उप जिला प्रमुख उप प्रधान आज चुनेंगे

उप जिला प्रमुख उप प्रधान आज चुनेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद में पीरचंद सिंघवी के जिला प्रमुख बनने के बाद अब रविवार को उप जिला प्रमुख पंचायत समितियों में उप प्रधान का निर्वाचन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविकुमार सुरपुर ने बताया कि जिला परिषद कार्यालय में ही निर्वाचन प्रक्रिया होगी। उप जिला प्रमुख के लिए जिला परिषद कार्यालय तथा उप प्रधान के लिए संबंधित पंचायत समितियों में निर्वाचित सदस्यों की सुबह दस बजे बैठक होगी। सुबह 11 बजे उप जिला प्रमुख उप प्रधान के लिए नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। सुबह 11.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा दोपहर एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। आवश्यक हुआ तो दोपहर तीन से पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा।