सर्राफा व्यापारी सहित 2 पकड़े
भीलवाड़ा. कोतवालीपुलिस ने चोरी के एक मामले में सर्राफा व्यापारी सहित दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के तहत जेल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी विमल जोशी के घर से चोर चार नवंबर को नकदी गहने चुरा ले गए थे। इस मामले में चोरी के आरोपी घनश्याम उर्फ इल्या पुत्र सुरेश राव को, जबकि गहने खरीदने के आरोप में सर्राफा व्यापारी राजकुमार सोनी को जेल से गिरफ्तार किया। इस मामले में दो अन्य आरोपियों मुकेश पुत्र भैरू मीणा सत्यप्रकाश उर्फ कालू पुत्र देवी बैरवा को सोमवार को अदालत में पेश कर पुन: रिमांड पर लिया है।