डायन मामलों में कार्रवाई हो
भीलवाड़ा. जिलेमें वृद्ध महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर प्रभावशाली लोगों द्वारा प्रताड़ना देने संबंधी घटना में प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि इन घटनाओं से महिला कांग्रेस स्तब्ध है। जिले में बढ़ती प्रताड़ना की घटनाओं से महिलाओं में डर है। महिला कांग्रेस ने इस प्रकार की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराकर सत्यता का पता लगाया जाए और इनमें लिप्त दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव विजय लक्ष्मी विश्नोई, प्रदेश महामंत्री सुमित्रा काटिया, जिलाध्यक्ष मधु जाजू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्चना दूबे, शहर अध्यक्ष सुशीला बैरवा, बसंता डांगी, मंजू गुप्ता, नीता शर्मा, पुष्पा पाराशर, कनकावती, सपना, आशा उर्मिला शामिल थी।