इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
गंगरारके एक कॉलेज में इंजीनियरिंग कर रहा छात्र सोमवार को यहां आंबेडकर कॉलोनी स्थित आवास पर गले में रस्सी का फंदा डालकर पंखे से झूल गया। इससे छात्र की मौत हो गई। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, अंबेडकर कॉलोनी निवासी श्योजीराम बैरवा का बेटा कैलाश (23) मेवाड़ यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। कैलाश चंदेरिया से डेली अपडाउन करता था। पांच-सात दिन से वह गुमसुम था और कॉलेज भी नहीं जा रहा था। सोमवार सुबह पिता श्योजीराम ड्यूटी पर चले गए, जबकि परिवार के बाकी लोग घर में थे। दोपहर में कैलाश कमरा अंदर से बंद कर सो गया। शाम सवा पांच बजे चाय पीने के लिए उसे आवाज दी तो दरवाजा नहीं खोला। ही उसने कोई जवाब दिया। परिजनों ने गेट तोड़ा तो कैलाश रस्से के फंदे पर पंखे से झूलता मिला। यह देखकर परिजन बिलख उठे। परिजन शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया। पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता श्योजीराम ने कोतवाली में दी, जिसमें छात्र की मौत पर कोई शक नहीं होने की बात कही। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
विवाहितथा कैलाश
परिजनोंने पुलिस को बताया कि कैलाश की शादी हो चुकी है। उसकी प|ी भी घर आई हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। लोगों का कहना है कि कैलाश, सरल स्वभाव का था।