बच्चों को भाया विटी टाउन
भीलवाड़ा. मैंबनूंगा और मैं भूल जाऊंगा, मैं देखूंगा और मैं याद रखूंगा, मैं अपने आप करूंगा और मै समझ जाऊंगा। इस कथन की सार्थकता का साक्षात प्रमाण है विटी इन्टरनेशनल स्कूल का पाठ्यक्रम। बच्चे किस प्रकार विभिन्न कार्यकलापों द्वारा सिखते हैं, विटी इन्टरनेशनल स्कूल, आर.सी. व्यास में विटी टाऊन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की चारदीवारी के अन्दर एक पूरे शहर का मॉडल तैयार किया गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर परिषद् के उपसभापति दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। प्रवेश द्वार पर बच्चों ने पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी से मुलाकात की। यातायात के नियमों का पालन करते हुए दमकल विभाग की सुरक्षा तले बच्चों ने विटी टाऊन में प्रवेश किया। इस टाऊन में स्कूल, बैंक, हॉस्पीटल, ब्यूटी सैलून, डिपार्ट मेन्टल स्टोर, डेयरी फार्म, पोस्ट ऑफिस, इलेक्ट्रिशियन, प्ल्मबर आदि देखते हुए बच्चे पुस्तकालय पहुंचे। बच्चों को मनोरंजन के साधनों का परिचय देते हुए उनके लिए संगीत, नृत्य, सिनेमा का भी प्रबंध किया गया था। संगीत की स्वर लहरियों पर थिरकते हुए बच्चों ने स्वयं भी संगीत की प्रस्तुतियां दी।