आज लगेंगी बिजली चौपालें
भीलवाड़ा. बिजलीनिगम द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए मंगलवार को 33 केवी ग्रिड स्टेशनों पर सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली चौपालें लगाई जाएंगी। एसई एसके सिन्हा ने बताया कि मानपुरा, पारोली, ओज्याड़ा , पांसल, बिजौलिया, पोटला, कोशीथल, घोड़ास, चितांबा, शंभूगढ़, कटार, पनोतिया, पंडेर, दांता लांबा स्थित ग्रिड स्टेशन पर चौपाल लगेगी।