पंचकर्म चिकित्सा से 29 लाभान्वित
भीलवाड़ा. श्रीगणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क पंच कर्म चिकित्सा शिविर में 29 रोगियों को परामर्श दवाइयां दी गईं। समिति अध्यक्ष उदय लाल समदानी ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर स्थित आयुष आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयोजित शिविर में समिति के छीतर मल अग्रवाल, रमेश भटनागर, श्याम सुंदर पारीक रामप्रसाद आगाल आदि उपस्थित थे।