कार आगे लगाकर कार रोकी, लेक्चरर को पीटा
भीलवाड़ा. एमएलवीबॉयज कॉलेज के एक लेक्चरर के साथ पार्षद पुत्र ने मारपीट कर दी। आजाद नगर निवासी लेक्चरर राजेंद्रसिंह पुत्र दूलीचंद यादव रविवार रात साढ़े नौ बजे एक डिपार्टमेंटल स्टोर से सामान लेकर घर जा रहे थे। पीछा कर रही एक कार महाप्रज्ञ सर्किल पर आगे आकर रुकी, तभी यादव ने भी अपनी कार रोक दी। कार में बैठे एक युवक ने बाहर आकर लेक्चरर को उनकी कार से निकाला और मारपीट की, जिससे यादव के सिर में चोट आई।
जांच अधिकारी बंशीलाल शर्मा ने बताया कि यादव ने मारपीट का आरोप पार्षद बिल्लू सरदार के बेटे पर लगाया है। यादव की रिपोर्ट पर रात डेढ़ बजे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
झगड़ेका कारण
लेक्चररयादव ने बताया कि वह डिपार्टमेंटल स्टाेर से लौट रहे थे, तभी रास्ते में सामने से दो गाड़िया आई। मैने डिपर दिया। इसी दौरान एक गाड़ी सामने, जबकि दूसरी साइड में आकर रुकी। उसमें सवार युवक अभद्रता से पेश आए और धमकी दी। इसके बाद एक गाड़ी में सवार युवकों ने पीछा कर रोका और पाइप से मारपीट की।