- Hindi News
- थाना प्रभारी पर पंचों का प्रभाव, बदलें जांच अधिकारी
थाना प्रभारी पर पंचों का प्रभाव, बदलें जांच अधिकारी
भीलवाड़ा.चौहानों कीकमेरी गांव के ही कुछ लोगों पर डायन बताकर प्रताड़ित कर गधे पे घुमाने के आरोप लगाने वाली हरी बाई ने कहा कि रायपुर थाना प्रभारी गुर्जर होने से उन पर पंचों का जबरदस्त प्रभाव है। ऐसे में जांच निष्पक्ष नहीं हो पाएगी। इसलिए जांच किसी अन्य अधिकारी को दी जाए। इस संबंध में हरी बाई ने सोमवार को एएसपी ज्योतिस्वरूप शर्मा को ज्ञापन दिया।
हरीबाई ने ज्ञापन में बताया कि 5 दिसंबर को मैं, भतीजी प्रेम उसके पति पेमा गुर्जर के साथ महिला सलाह सुरक्षा केंद्र पर गई और गांव में कुछ लोगों द्वारा उसे डायन बताने, काला मुंह कर गधे पर बैठाकर प्रताड़ित करने की घटना बताई थी। यह सच्चाई है। मैं, अपने बयान पर कायम हूं। रायपुर थाना प्रभारी ने गांव आकर मेरे बयान लिए तब भी मैने यही बयान दिए थे। एसपी हेमंत शर्मा का कहना है कि जमीन को लेकर गलत फरमान जारी करने धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु जाजू ने भी एसपी को ज्ञापन देकर पीडि़ता हरी बाई के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
उधर, रायपुर थाना प्रभारी भज्जूराम गुर्जर ने बताया कि हरी बाई की जमीन नहीं खरीदने की बात को लेकर हुई पंचों की मीटिंग में शामिल आधा दर्जन लोगों के भी बयान दर्ज किये गए। साथ ही पीडि़ता हरी बाई को चौहानों की कमेरी ले जाकर घटनास्थल की तस्दीक भी कराई।