हटाया अतिक्रमण, तोड़ी केबिन
स्वच्छराजस्थान सप्ताह की शुरूआत शहर में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान से हुई। बड़ला चौराहे से हलेड़ चौराहे तक लोगों द्वारा किए गए स्थाई अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। फुटपाथ पर लावारिश पड़ी कई केबिनों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। रेस्टोरेंट घर के बाहर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त किया। नगर परिषद एईएन सतीश शारदा के नेतृत्व में हलेड़ रोड से अतिक्रमण निरोधी दस्ता सांगानेरी गेट पेट्रोल पंप चौराहा पहुंचा। जहां नाले किनारे अतिक्रमण कर रखी गई केबिनों को हटवाया। नेहरू रोड, श्री गेस्ट हाउस चौराहा, माणिक्य नगर, भीमगंज थाना कोतवाली के बाहर से भी सड़क पर अतिक्रमण करके रखी केबिनों को हटवाया गया। इस दौरान जेईएन दीप्ति पाटनी, आरआई सोहन लाल तेली, होमगार्ड पीसी जोरावर सिंह आदि मौजूद रहे।
मुनादी कर चेतावनी दी
दोपहरमें अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने अभियान को लेकर माइक से मुनादी कराई। जिसमें सड़क पर किया गया स्थाई-अस्थाई अतिक्रमण लोगों द्वारा स्वयं ही हटाने के लिए कहा गया।
भीलवाड़ा. बड़लाचौराहा स्थित एक कॉफी हाऊस के बाहर अतिक्रमण में रहे टीन शेड को ध्वस्त करती जेसीबी। (इनसेट) सभापति अनिल बल्दवा से जेसीबी को रोकने के लिए आग्रह करता दुकानदार।