किसान संघ का कलेक्टर चैंबर के बाहर धरना
{ सहायक कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
अतिक्रमण,मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देने आए भारतीय किसान संघ के सदस्य कलेक्टर चैंबर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कलेक्टर के सहायक कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। एडीएम के समझाने पर पंद्रह-बीस मिनट बाद वे चले गए।
किसान संघ के प्रांत महामंत्री बद्रीलाल जाट, इकाई अध्यक्ष मथुरालाल जाट, उपाध्यक्ष छोटूलाल कीर अंबालाल जलाणिया के नेतृत्व में सदस्य कलेक्टर को ज्ञापन देने आए। उनका कहना है कि कलेक्टर चैंबर में बैठे एडीएम गिरिराज वर्मा ने पांच सदस्यों को ज्ञापन देने अंदर बुलाया। दो सदस्य जा चुके थे। तीसरे ने जैसे ही जाने का प्रयास किया, कलेक्टर चैंबर के बाहर खड़े सहायक कर्मचारी धनराज ने नहीं जाने दिया और धक्का-मुक्की की। इस बात को लेकर सभी सदस्य चैंबर के बाहर ही नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में एडीएम वर्मा ने बाहर आकर लोगों को शांत कराया। संघ सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम भी इस संबंध में ज्ञापन भेजा।
भीलवाड़ा. कलेक्टरके चैंबर के बाहर धरने पर बैठे भारतीय किसान संघ के सदस्य।
ज्ञापन में ये की मांगें
किसानसंघ ने दो ज्ञापन दिए। पहले ज्ञापन में भदालीखेड़ा से सुवाणा बाईपास निर्माण से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए बिना ठेकेदार द्वारा फसल नष्ट करने से रोकने तथा बाजार दर से मुआवजा दिलाने की मांग की। दूसरा ज्ञापन पुरावतों का आकोला (सिदड़ीयास) में कुछ लोगों द्वारा किया अतिक्रमण हटाने की मांग की गई।
अतिक्रमण मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देने आए थे किसान
आक्रोश