पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर छाए रहे बादल, रही सीजन की सबसे सर्द रात

दिनभर छाए रहे बादल, रही सीजन की सबसे सर्द रात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूं आई गिरावट

दिनांकअधिकतम न्यूनतम

130 11

2 31 11

3 31 9.5

4 31 10

5 29 10.5

6 29 10

7 29.5 10

8 28 8

उत्तरभारत से रही ठंडी हवा और आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण सोमवार को मौसम अचानक पलटा और तापमान में गिरावट से सर्दी का असर बढ़ गया। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और सीजन की सबसे सर्द रात रही।

वहीं दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा के कारण दोपहर में भी मामूली सर्दी महसूस की गई। अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। अब तक दोपहर में तेज धूप का असर कायम था। शाम को सर्द हवा चली वहीं रात होते होते सर्दी का असर बढ़ गया।

भीलवाड़ा. मौसममें एकाएक बदलाव के चलते आसमान में दिनभर छाए रहे बादल।

गेहूं के लिए तापमान में गिरावट जरूरी

रबीफसल की बुवाई का अंतिम चरण चल रहा है और इन दिनों गेहूं की बुवाई की जा रही है। गेहूं की बुवाई के दौरान तापमान में गिरावट आना जरूरी है। इसके अंकुरण के लिए दोपहर में तेज धूप की नहीं बल्कि हल्की ठंड की जरूरत होती है। रबी की बुवाई का टारगेट 1.25 लाख हैक्टेयर है।

बदलतेमौसम में सेहत का ध्यान रखें

डॉक्टर्सके अनुसार, सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। बच्चों, बुजुर्गों, दमा हृदय रोगियों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। गर्म एवं ऊनी वस्त्रों के पहनावे का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। त्वचा को शुष्क नहीं होने दें। नारियल तेल का उपयोग करें।