पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 मिनट में पास हो गया 186 करोड़ का बजट

25 मिनट में पास हो गया 186 करोड़ का बजट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा। टेक्सटाइलसिटी के सौंदर्यीकरण और विकास पर चर्चा के लिए शुक्रवार को हुई नगर परिषद बोर्ड की बजट मीटिंग महज 25 मिनट चली। वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 185.90 करोड़ का बजट पारित हो गया लेकिन एक साल में होने वाले विकास कार्यों पर सदन में कोई चर्चा नहीं हुई।
बजट विश्लेषण में सामने आया कि पिछले साल की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 2016-17 में स्थापना और प्रशासनिक व्यय 33.16 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है जबकि विकास कार्यों के लिए महज 13.30 करोड़ रुपए बढ़ाए हैं। अकेले प्रशासनिक मद में 33.61 करोड़ रुपए और स्थापना (वेतन, मजदूरी, बोनस) के लिए 10.71 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की है। पांच वर्षीय स्कीम अमृत सिटी के पांच प्रोजेक्ट के लिए 25 करोड़ रुपए के बजट का भी प्रावधान किया गया है।

धर्मतलाई का विकास

सभापतिललिता समदानी ने बजट भाषण में कहा कि हरणी महादेव की पहाड़ियों पर रोप वे, चित्रकूट धाम में डबल बेसमेंट पार्किंग और पुर में धर्म तलाई का विकास करवाएंगे। पुर में पातोला महादेव योजना का विकास कर नीलामी से भूखंड दिए जाएंगे। आटूण में शक्ति नगर योजना से स्टे हटाया जाएगा और सांगानेर आर्ट गैलेरी की जमीन पर योजना बनाई जाएगी। शास्त्रीनगर सामुदायिक भवन गिराकर नवीनतम तकनीक पर बनाएंगे।

सभीभवनों को सुधारेंगे

सभापतिने चित्रकूट धाम में बेसमेंट पार्किंग बनाने की बात कही तो पार्षद मनोज पालीवाल ने कहा कि पहले आजाद चौक में पार्किंग बनानी चाहिए तो समदानी ने कहा कि दोनों जगह बनाएंगे। पालीवाल ने कहा कि शहर का क्षेत्रफल बढ़ गया है इसलिए सफाई के लिए संसाधन बढ़ने चाहिए। समदानी ने शहर के सभी सामुदायिक भवनों को सही कराने की भी कहा।

शहर के चारों कोनों में बनेंगे फायर स्टेशन

बजट भाषण पूरा होते ही सभापति उप सभापति मुकेश शर्मा डेस्क से नीचे आए और पार्षदों के साथ बैठकर बातचीत शुरू कर दी। वहां समदानी ने कहा कि शहर के चारों कोनों में फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। पार्षद राधेश्याम सोमाणी ने टेक्सटाइल मार्केट में भी पार्किंग बनाने की मांग की। पार्षद अनीता कंवर ने वार्ड सफाई नहीं होने की शिकायत की तो समदानी ने उनसे कहा कि मैंने आपके वार्ड में आई थी, जरूरी नहीं कि जब आप हो तभी आऊं।

आय बढ़ाने के ये तरीके भी बताए सभापति ने

-परिषद द्वारा बेची संपत्तियों में जिन्हें पहले तल के स्वामित्व का अधिकार है उन्हें छत या दूसरे तल का अधिकार देकर और कब्जे हटाकर आय प्राप्त करेंगे।

-सब्जी मंडी की दुकानों और परिषद की किराए पर संचालित संपत्तियों का किराया बढ़ाएंगे। विवाह स्थल पंजीकरण शुल्क से आय बढ़ोतरी के विशेष प्रयास।


खबरें और भी हैं...