अड़चनें दूर करने मुख्य सचिव राजन लेंगे बैठक
भास्करसंवाददाता | भीलवाड़ा
जिलेकी बहुप्रतीक्षित चंबल परियोजना में प्रशासनिक तकनीकीस्तर पर बार-बार रही अड़चनों को लेकर इस बार मुख्य सचिव सीएस राजन शनिवार को बैठक लेंगे लेंगे। शाम चार बजे जयपुर में उनके चैंबर में होने वाली बैठक में संबंधित जिलों के वन अधिकारी भी पहुंचेंगे।
फॉरेस्ट सेक्रेटरी योगेंद्रकुमार दक ने बताया कि मीटिंग में एडिशनल चीफ सेक्रट्री-वन एवं पर्यावरण, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी, प्रमुख शासन सचिव-जलदाय विभाग, पीसीसीएफ, अजमेर और कोटा के मुख्य वन संरक्षक तथा भीलवाड़ा के उपवन संरक्षक बीपी पारीक इसमें शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि चंबल का पानी पांच साल बाद भी भीलवाड़ा नहीं पहुंच पाया है। इसमें प्रमुख बाधा बूंदी जिले में वन भूमि पाइप लाइन डालने की एनओसी को लेकर है। यह एनओसी केंद्रीय वन मंत्रालय से जारी होनी है लेकिन चंबल प्रोजेक्ट के अधिकारियों की अनदेखी के कारण समय पर इसकी कार्रवाई शुरू नहीं हुई। जब शुरू की तो कई तकनीकी खामियां रख दी गईं। ऐसे में काम अटक गया है। इसी तरह, भीलवाड़ा-सुवाणा रोड पर अगरपुरा के पास भी नेशनल हाईवे के काम और चंबल प्रोजेक्ट के लिए अवाप्त भूमि के मुआवजे का भी विवाद है।