पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लास्टिक फैक्ट्री में आग

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा.कोटा रोडपर सुवाणा के पास गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस तीन दमकलों ने ग्रामीणों की मदद से सवा घंटे में आग बुझाई। आग में ढाई-तीन लाख रुपए का सामन जल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार की सुवाणा के पास प्लास्टिक वेस्टेज से प्लास्टिक दाने रस्सी बनाने की फैक्ट्री में अल सुबह आग लग गई। इससे वहां रखा प्लास्टिक सामान रस्सी जल गई।





इससे उठी लपटें देखकर लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस दमकल को सूचना दी। सदर पुलिस तीन दमकल मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। पुलिस का कहना है कि आग से ढाई-तीन लाख रुपए का सामान जल गया।