पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय लोक अदालत कल मिलेगा मुकदमों से छुटकारा

राष्ट्रीय लोक अदालत कल मिलेगा मुकदमों से छुटकारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. राष्ट्रीयलोक अदालत का आयोजन शनिवार 14 फरवरी को यहां आयोजित की जाएगी। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले फायदे बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण कराकर आमजन लाभ उठाएं। विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामचंद्र सिंह झाला का कहना है कि लोक अदालत आमजन के हित में है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत से लंबी, खर्चीली बोझिल मुकदमेबाजी से छुटकारा मिलेगा। दोनों पक्षों में भाईचारा सौहार्द कायम होगा। समय, श्रम धन की बचत होगी।







राजीनामा होने पर दोनों पक्षों की जीत होगी। राजीनामे से फैसला होने पर ब्याज राशि माफ अदा की गई कोर्ट फीस वापस लौटाई जा सकेगी।