- Hindi News
- अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया
अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया
स्वाइनफ्लू से जिले में एक और महिला की मौत हो गई है। शहर के निकट स्वरूपगंज निवासी 25 वर्षीय कालियादेवी प|ी मोहनसिंह को स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए अजमेर मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर किया गया था। अजमेर पहुंचने से पहले ही कालियादेवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। यह महिला शिवपुरी (एमपी) की रहने वाली है और यहां परिवार के साथ रहकर मजदूरी करती हैं। इसकी मौत होने पर परिजनों ने एंबुलेंस चालक को शिवपुरी ले जाने के लिए कहा। पीएमओ डॉ. केसी पंवार ने बताया कि एंबुलेंस चालक ने वहां ले जाने से मना किया तो परिजनों ने एंबुलेंस ड्राइवर हकीम मोहम्मद के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद वे दूसरी गाड़ी में उसे ले गए। उधर, परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस चालक ने हमसे कहा स्वाइन फ्लू से मौत हो गई, अब दूसरी एंबुलेंस में ही ले जाना पड़ेगा। इसके बाद परिजन 11 हजार रुपए किराया खर्च कर महिला के शव को दूसरे वाहन से ले गए।
भीलवाड़ा. स्वाइन फ्लू से बचाव के साथ ही फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांध विरोध जताया।
बच्चे को दिखाने गई थी खुद बीमार निकली
सीएमएचओडॉ. सतीश डाभी ने बताया कि 25 जनवरी को यह महिला शिवपुरी से यहां आई थी। यहां स्वरूपगंज में इनके पति नौकरी करते हैं। दो फरवरी को अपने बच्चे को दिखाने स्वरूपगंज डिस्पेंसरी पर गई। उसी समय महिला ने खुद का भी चेकअप करवाया तो वह भी बीमार निकली। इस पर सोमवार को उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भेज दिया। यहां तबीयत बिगड़ने पर इसे अजमेर रैफर किया गया था। अजमेर में मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
स्वरूपगंजपहुंचे चिकित्सा अधिकारी
डिप्टीसीएमएचओ (हेल्थ) डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वरुपगंज में विभाग की टीमों ने 241 घरों में सर्वे कर 24 जनों को दवा दी है। यहां यह महिला जिनके संपर्क में थी उन्हें टेमी फ्लू टेबलेट दी गई है। उन्होंने बताया कि जहां भी रोगी मिले हैं वहां बराबर फॉलोअप किया जा रहा है।