श्री रामकथा के लिए भूमि पूजन 14 को
श्रीराम कथा महोत्सव सेवा समिति सेक्टर आजाद नगर के तत्वावधान में 3 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्री राम कथा के लिए भूमि पूजन 14 दिसंबर सुबह 9 बजे अंबेश अस्पताल के सामने किया जाएगा। समिति संयोजक छगन जैन ने बताया कि संत प्रकाशानंद महाराज दोपहर एक से शाम पांच बजे तक कथा वाचन करेंगे।