पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानलेवा हमले के 2 आरोपी और पकड़े

जानलेवा हमले के 2 आरोपी और पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिजनबस्ती क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के पास करीब दो माह पूर्व चार युवकों पर चाकू सरिए से जानलेवा हमला करने के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में कोतवाली पुलिस पूर्व में पांच जनों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कोतवाल नेमीचंद चौधरी के अनुसार 17 अक्टूबर को कार से कांवाखेड़ा क्षेत्र स्थित अपने घर लौट रहे रामसिंह, कमलेश, अंकित आदि को हरिजन बस्ती के पास बाइक सामने लगाकर रोका तथा कार में तोड़फोड़ कर उनपर सरिए चाकू से हमला किया गया था। जिसमें वे चारों घायल हो गए थे। इस पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए पांच जनों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया।

शेष दो आरोपियों पुरानी धानमंडी निवासी बालमुकंद खटीक ज्योतिनगर निवासी डालचंद बलाई को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।