पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद सैनिकों की पत्नियों का सम्मान

शहीद सैनिकों की पत्नियों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन आठ महिलाओं का हुआ सम्मान

बरूंदनीके शहीद क्राफ्टमैन कानाराम की प|ी जमनीदेवी, पाटन बदनाैर के राइफल मैन गिरधारी सिंह की प|ी भंवर कंवर, अमरवासी के लांस नायक भैंरूलाल की प|ी मोहनी देवी, टीकड़ के पायनियर जुगराज सिंह की प|ी शिमला देवी, टीकड़ के नायब सूबेदार जयराम की प|ी कस्तूरी देवी, टीकड़ के सूबेदार शिवराम सिंह की प|ी कन्यादेवी गोपालपुरा के सिपाही खमनलाल गुर्जर की प|ी मंजू देवी को सम्मानित किया गया। वीर चक्र विजेता नायब सूबेदार रघुनाथ सिंह की प|ी किशनीदेवी को सम्मानित किया गया।

भीलवाड़ा. पूर्वसैनिकों की रैली का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।

पदक प्राप्त करने वाले सैनिक भी सम्मानित

भास्करन्यूज |भीलवाड़ा

सैनिककल्याण विभाग द्वारा शहीदों की प|ियों के सम्मान में बुधवार को इंदिरा गांधी सामुदायिक भवन में गौरव सेनानी रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि कमोडोर अशोक कुमार लढा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर रविकुमार सुरपुर थे।

कर्नल रमेशचंद्र लढा सतीशकुमार पारीक तथा मेजर ओपी शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में आठ शहीदों की प|ियों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने शाल ओढ़ाकर इनका सम्मान किया। इसके साथ ही सेना में विभिन्न पदक प्राप्त करने वाले सैनिकों का साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बाबूसिंह राजपूत ने सैनिकों के कल्याणार्थ चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संचालन अशोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सेना सहित विभगीय अिधकारी मौजूद रहे।

25महिलाओं का होना था सम्मान

समारोह में भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ के 16 शहीदों की प|ियों, गैलेंट्री अवार्ड धारी 9 ऑफिसर्स एवं उनकी प|ियों का सम्मान किया जाना था। अपरिहार्य कारणों से सभी लोग समारोह में नहीं पहुंच पाए।

पेंशन संबंधी मामलों का भी निबटारा

कार्यक्रम के दौरान पेंशन प्रॉपर नहीं मिलने की समस्याएं भी उठाई गईं। इस पर संबंधित व्यक्ति एवं शहीद की प|ी की समस्या जानकर उसके समाधान के लिए पत्र तैयार कराए गए। जो बैंकों में प्रेषित किया जाएगा। ऐसे बीस मामले कार्यक्रम के दौरान आए। जिनका समाधान किया जाएगा।