पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहने छीनने के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

गहने छीनने के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटेलनगरमें दो दिन पूर्व दंपती से गहने छीनने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने क्षेत्र के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी राम अवतार चौधरी ने बताया कि दो दिन पूर्व रात के समय विजयसिंह पथिक नगर निवासी बैंक अधिकारी महावीर प्रसाद प|ी के साथ पटेलनगर से कार से घर लौट रहा था।

इसी दौरान पटेलनगर में रोड पर टेंपो लगा खड़े दो युवकों ने दंपती को रोका तथा उनके साथ मारपीट करके उनसे गहने छीनने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर दोनों युवक वहां से भाग निकले। बाद में घटना की जानकारी प्रतापनगर थाने को दी गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर गहने छीनने के प्रयास के आरोप में पटेल नगर के धन्ना उर्फ निहाल जैन रतन उर्फ वकील बंजारा को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।