नकदी पुराने मोबाइल चोरी
भीलवाड़ा. पांसलचौराहा के पास एक केबिन से चोर गत रात नकदी पुराने मोबाइल चुरा ले गए। सुबह केबिन टूटी देख मालिक ने प्रतापनगर थाने में सूचना दी। केबिन मालिक महेश पालीवाल ने बताया कि पांसल चौराहा के पास उसकी केबिन को रात में किसी ने अंट लगा कर तोड़ दिया तथा उसमें से रिपेयर के लिए रखे करीब चार-पांच पुराने मोबाइल करीब 500 रुपए चुरा लिए। सुबह पालीवाल को केबिन टूटी तथा मोबाइल नकदी नदारद मिली।